औरैया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की साइकिल दौड़ाने के लिए अखिलेश यादव ने बनाया मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की साइकिल दौड़ाने के लिए अखिलेश यादव ने बनाया मास्टर प्लान  

2 min read
Jun 17, 2018
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की साइकिल दौड़ाने के लिए अखिलेश यादव ने बनाया मास्टर प्लान

लखनऊ. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों जोरों शोरों से
तैयारियों में लग गए हैं। जहां कांग्रेस प्रदेश के छोटे-छोटं राजनीतिक दलों को साधने में लगी है, तो वहीं बीजेपी भी पूरी मेहनत से अपना दम भर रही है। वहीं इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने भी कमर कस ली है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्देश भी दिया है।

19 व 20 जुलाई को अखिलेश जाएंगे मध्य प्रदेश

इसके चलते अखिलेश यादव १९ व २० जुलाई को मध्य प्रदेश जाएंगे। वहां वे दो दिन में कार्यकर्ताअों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला कर लिया है। इसी के साथ अलग पड़े अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुई बैठक में यह योजना बनाई है कि मध्य प्रदेश में वे अपने प्रत्यासी खड़े करेंगे।

अपने नेताअों के साथ की बैठक

बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव, इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन के साथ ही चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र नागर, नीरज शेखर व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से पधारे नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और चुनावों में हिस्सा लेना साथ-साथ होगा। चुनाव में समय कम है अत: बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर सुनियोजित ढंग से काम करना है। वही उन्होंने कहा कि हमे जनसंपर्क कार्य में तेजी लानी होगी।

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकारें नकारात्मक प्रशासनिक व्यवस्थाएं चला रही है। भाजपा की मध्य प्रदेश में सरकार है जिसने प्रदेश को बर्बाद के कगार पर पहुंचा दिया है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा मिला है। उनके आंदोलन पर दमनचक्र चला है। जीएसटी-नोटबंदी से सभी परेशान हैं।

Published on:
17 Jun 2018 08:51 am
Also Read
View All