औरैया

मृतक का करने गए थे अंतिम संस्कार, थोड़ी देर बाद सब छोड़कर भागे कही और.. एक शव के बाद लग गए ढेर

मृतक का करने गए थे अंतिम संस्कार, थोड़ी देर बाद सब छोड़कर भागे कही और.. एक शव के बाद लग गए ढेर

less than 1 minute read
May 10, 2019
crime
मृतक का करने गए थे अंतिम संस्कार, थोड़ी देर बाद सब छोड़कर भागे कही और.. एक शव के बाद लग गए ढेर

औरैया. जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला जिले के अजीतमल कस्बे का है। जहां के निवासी चंद्र शेखर पुत्र राम स्वरूप की मृत्यु हो गई थी। जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद परिवारीजन गोपालपुर पुल के पास नहर में नहाने गए थे।

घाट में नहाते समय मृतक का भाई और भांजा गंगा में डूब गए। उनको बचाने के लिए सब छोडकर भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी छानबीन शुरू की। लगभग एक घंटे बाद दोनों के शव मिले हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना में मृतक का भाई चंद्रेश (50) व भांजा ज्ञानचंद्र पुत्र सत्यदेव की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को इसकी खबर होते ही घर में मातम का माहौल छा गया। मृतक के मां का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया।

Published on:
10 May 2019 03:57 pm