औरैया

संस्कृत विद्यालय का निर्माण रोके जाने के विरोध में ग्रामीणों ने की भूख हड़ताल, जमकर की नारेबाजी

अनशन पर बैठे महिला पुरुष उचित कार्यवाही ना होने से भूख हड़ताल करने पर विवश होने जा रहे है।

2 min read
Apr 12, 2018
villagers strike in protest against construction stop of school

औरैया. जनपद के बेला थानाक्षेत्र के कस्बा से सटे हुए गांव हरदू में प्रशासन की निष्क्रियता, एवं एक पक्षीय सोच के चलते आश्रम पद्धति से बनते हुए विद्यालय के निर्माण में रुकावट के विरुद्ध चल रहा क्रमिक अनशन अब इस हालत में पहुंच गया है कि अनशन पर बैठे महिला पुरुष उचित कार्यवाही ना होने से भूख हड़ताल करने पर विवश होने जा रहे है। यह जानकारी अनशन पर बैठे पूर्व प्रधान करन सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह, डॉ. रामसेवक ने दी।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति सकारात्मक नजरिया

आपको बता दें कि जनपद के ग्राम हरदू में शासन द्वारा प्रदत्त 24 करोड़ रुपये की लागत का गुरुकुल आश्रम पद्धति संस्कृत विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जिससे आस पास की क्षेत्रीय जनता में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति सकारात्मक नजरिया बन गया था। लेकिन गत सत्ता पक्ष के नेता जी ने पहल कर बनता हुए विद्यालय का काम रुकवा दिया। जबकि काम की स्थिति यह थी कि प्रदेश सरकार इस कार्य को सुचारू रूप से चलते रहने के लिए 10 करोड़ का बजट भी पास कर दिया। पांच एकड़ जमीन पर बनने वाले इस विद्यालय को आधिकारियों की मेहर बानियों से 21 मार्च को काम बंद करवा दिया था।

ये लोग रहे मौजूद

आस पास के ग्रामीणों के सहयोग और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह के निर्देशन में इस क्रमिक अनशन का आगाज हुआ। सबका साथ सबका विकास, का नारा लेकर चलने वाली उत्तर प्रदेश सरकार का कोई भी नुमाइंदा अभी तक अनशन स्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं उठा सका। जिससे अनशन कारियों में प्रशासन के विरुद्ध व्यापक रोष व्याप्त है। अनशन कारियो में पुरुष और महिलाएं समान रूप से सम्मिलित थी। बसंती यादव, लवली बाथम, सरवरी बाथम, राजकुमारी सहित शिवसिंह, अशोक कुमार, अजय शुक्ला, बलवान सिंह डीलर, केर्दम सिंह, इन्द्रबहादुर सिंह नाहर सिंह, रोहिताश्व, पुष्पेंद्र, समेत एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

Updated on:
12 Apr 2018 04:52 pm
Published on:
12 Apr 2018 04:42 pm