अयोध्या

अयोध्या में 19 मार्च को अम्मा की मौजूदगी में भव्य श्रीराम यंत्र प्राण प्रतिष्ठा, 7000 मेहमानों से बनेगा ऐतिहासिक माहौल

अयोध्या में 19 मार्च को भव्य श्रीराम यंत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। माता अमृतानंदमयी देवी समेत 7000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
माता अमृतानंदमयी देवी का स्वागत करते यतींद्र मिश्र फोटो सोर्स पत्रिका

अयोध्या में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में प्रसिद्ध संत माता अमृतानंदमयी देवी मंगलवार को राम नगरी पहुंचीं। वे 19 मार्च को होने वाले श्रीराम यंत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगी। जो चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के साथ विशेष महत्व रखता है।

अयोध्या एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के रंग में रंगने जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण पर पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी, जिन्हें अम्मा के नाम से जाना जाता है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। 19 मार्च को श्रीराम मंदिर में श्री राम यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसे मंदिर के आध्यात्मिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस आयोजन में देशभर से 7000 से अधिक विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे

यह आयोजन चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर के साथ जुड़ा होने के कारण और भी खास हो गया है। समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई प्रमुख संत, महात्मा और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी। माता अमृतानंदमयी देवी अपने साथ लगभग 1,200 भक्तों और संन्यासियों का समूह लेकर अयोध्या पहुंची हैं। जिससे पूरे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है। इस दौरान देशभर से आए वैदिक आचार्य विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कर रहे हैं। अनुमान है कि इस भव्य कार्यक्रम में 7,000 से अधिक विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राम नगरी अयोध्या में अम्मा के आगमन पर अयोध्या के राजकुमार यतीन्द्र मिश्रा जी ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया।

Updated on:
17 Mar 2026 05:53 pm
Published on:
17 Mar 2026 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर