अयोध्या

अखिलेश यादव ने मोईद खान से की बात बोले- चिंता मत करिए लखनऊ बुला लेंगे… आपका बहुत नुकसान हुआ?

अयोध्या बहुत चर्चित गैंगरेप मामले में जेल से छूटने के बाद मोईद खान के एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उनसे बातचीत की। हालांकि उन्होंने अपने एक बयान में योगी को संत बताया और कहां की इस मामले में उनके ही बिरादरी के लोगों ने गुमराह किया।

2 min read
Mar 01, 2026
अखिलेश यादव फाइल फोटो पत्रिका

अयोध्या के बहुचर्चित गैंगरेप प्रकरण में अदालत से राहत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे फोन पर बातचीत की और रमजान की शुभकामनाएं दीं। यह बातचीत पूर्व मंत्री पवन पांडेय की पहल पर कराई गई।

करीब 19 महीने जेल में रहने के बाद शुक्रवार को रिहा हुए मोईद खान को हाल ही में कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। फोन पर बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी शुरू से उनके साथ खड़ी रही है। और आगे भी हर संघर्ष में साथ देगी। उन्होंने मोईद खान को लखनऊ आकर मुलाकात करने का न्योता भी दिया। बातचीत में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की।

न्यायपालिका पर भरोसा था आखरी में उन्हें न्याय मिला

मोईद खान ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था और आखिरकार उन्हें न्याय मिला। उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा का पक्ष रखा था। लेकिन उसे प्रसारित नहीं किया गया। इस पर अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि जो भी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई की जाएगी। बातचीत में मोईद खान ने यह भी कहा कि उन पर हुई कार्रवाई से उनका आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी नुकसान हुआ है।

सरकार नुकसान की भरपाई करें

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि मोईद खान को राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पहले से जानते थे कि वह निर्दोष हैं। पांडेय ने प्रदेश सरकार से मांग की कि मोईद खान को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और उनका बकरी पालन का व्यवसाय फिर से शुरू कराने में मदद दी जाए, ताकि वह सामान्य जीवन जी सकें।

नौकर को हुई 20 वर्ष की सजा

गौरतलब है कि पॉक्सो अदालत की जज निरुपमा विक्रम ने 29 जनवरी को मोईद खान को आरोपों से बरी कर दिया था। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, इसी मामले में उनके नौकर राजू खान को दोषी मानते हुए 20 वर्ष की सजा सुनाई गई है। जेल से बाहर आने के बाद मोईद खान ने कहा कि अब वह दोबारा अपने कामकाज को संभालना चाहते हैं। और परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं।

Updated on:
01 Mar 2026 07:03 am
Published on:
01 Mar 2026 07:02 am
Also Read
View All

अगली खबर