अयोध्या

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार, मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित कर दिया गया। यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हो गई।
less than 1 minute read
Apr 14, 2025
ayodhya ram mandir

अयोध्या में इस अवसर पर अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैसाखी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य संपन्न हुआ। अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण प्रगति पर है।

राम मंदिर को लेकर क्या कहते हैं चंपत राय

चंपत राय ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर से अब निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और संकल्प का परिणाम है। यह भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर और सशक्त करेगा।

सीएम योगी ने ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और इसे 'नए भारत' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Updated on:
14 Apr 2025 09:21 pm
Published on:
14 Apr 2025 05:36 pm
Also Read
View All
वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना के निरीक्षण में अनुराज जैन सख्त, बोले- गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं से नहीं होगा समझौता

‘भगवान की मूर्ति से हार और खड़ाऊं तक उठा ले गए’, अयोध्या राम मंदिर मामले में इकबाल अंसारी का फूटा गुस्सा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में, 17 साल से CCTV अधिकारी अर्जुन देव SIT के रडार पर, चंपत राय के करीबी होने का दावा

अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाला: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास बोले- दुर्भाग्यपूर्ण, स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारने को कहा

‘जिसने भी गलत काम किया उसे सजा मिलनी चाहिए’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर स्वामी वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी का बड़ा बयान