अयोध्या

अयोध्या ने तोड़ा मक्का का रिकॉर्ड, वेटिकन सिटी भी हुई पीछे, 48 दिनों में पहुंचे करोड़ों श्रद्धालु

Ayodhya: उत्तर प्रदेश में बसी अयोध्या नगरी ने अब मक्का और वेटिकन सिटी को पछाड़ कर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मात्र 48 दिनों में ही करोड़ों श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। ये बात पिछले 7 साल के रिकॉर्ड खुद बयां कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Apr 05, 2024
Ayodhya

Ayodhya News: रामनगरी धार्मिक पर्यटन का हब बनने की ओर अग्रसर है। रामनगरी अयोध्या अब मक्का (Mecca) और वेटिकन सिटी (Vatican City) से भी आगे निकल चुकी है और इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद तीन अप्रैल तक अयोध्या में 1.70 करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दुनिया में अब तक इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी धर्मस्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल वेटिकन सिटी में साल भर में करीब 90 लाख लोग आते हैं। मुस्लिमों के पवित्र स्थल मक्का में पिछले साल 1.35 करोड़ लोग पहुंचे। अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर रिसर्च कर रहे अर्थशास्त्री प्रो़ विनोद श्रीवास्तव बताते हैं कि 2019 में अयोध्या में रोजाना पांच हजार लोग आते थे। अब दो लाख लाेग आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या की अर्थव्यवस्था को पंख लगे हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों की जमीन कब्जाने के 22 मामलों में आजम परिवार पर आरोप तय, 18 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

अयोध्या में मंदिर बनने के साथ यहां जमीन का रेट 10 गुना बढ़ गया है। करीब 700 लोगों ने अपने घरों को होम स्टे में बदल दिया है। पिछले दो साल में करीब 100 होटल बनकर तैयार हुए। 50 से ज्यादा होटल बन रहे हैं। प्रो. विनोद श्रीवास्तव के अनुसार अयोध्या में उद्योग एवं सेवा के क्षेत्र में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

2017- 1,78,57,858
2018-1,95,63,159
2019- 2,04,91,724
2020- 61,96,148
2021-1,57,43,790
2022- 2,21,38,805
2023- 5,75,15,423

Updated on:
05 Apr 2024 09:35 am
Published on:
05 Apr 2024 09:29 am
Also Read
View All