अयोध्या

दीपोत्सव में शामिल होने केंद्रीय मंत्री के साथ अयोध्या पहुंचे सीएम योगी 

Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। पप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचे हैं। आइये बताते हैं कैसी होगी अयोध्या की दिवाली।

less than 1 minute read
Oct 30, 2024
Ayodhya Deepotsav

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। आज दीपोत्सव में 25 लाख दिए एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हेलीकाप्टर से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या भव्य आयोजन में भाग लेंगे।

आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड 

सीएम योगी के पहल पर अयोध्या में आज 25 लाख दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा। सरयू नदी के किनारे 25 लाख दीयों को जलाया जायेगा। इन दीपों से सरयू नदी के घाट जगमगाएंगे। ऐसे में अयोध्या के घाटों पर दिए बिछा दिए गए हैं। दीयों में शाम में तेल और बाती डाला जायेगा उसके बाद शाम होते ही सभी दीपों को जलाया जाएगा।

अयोध्या पहुंचे पर्यटक 

देशभर से कई पर्यटक दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों में उत्साह और उल्लास है। अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा ये पहली दिवाली होने वाली है। इस इतिहासक पल का गवाह बनने के लिए देशभर से लोग अयोध्या आये हुए हैं।

कौन से घाट हैं शामिल 

इस बार एक स्थान नया है भजन संध्या स्थल। राम की पैड़ी, विस्तारित राम की पैड़ी और चैधरी चरण सिंह घाट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में शामिल हैं। भजन संध्या स्थल पर 6 लाख दीयों को प्रज्जवलित करने की योजना है। हम घाटों पर 28 लाख दीयों को जलाने की तैयारी करेंगे। दीयों में तेल भरेंगे उन्हें जलाएंगे ताकि 25 लाख दीयों को जलाने का टारगेट पूरा कर सके।

Also Read
View All

अगली खबर