8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 लाख दीपों से सजेगी अयोध्या, जानें क्या है इस बार के दीपोत्सव में विशेष

Ayodhya: दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रदेश की सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है। अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद ये पहली दिवाली होगी। आइए बताते हैं क्या है इस बार के दीपोत्सव में विशेष…

2 min read
Google source verification
Ayodhya

Ayodhya

 Ayodhya: रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद ये पहली दिवाली होने वाली है। इस दिवाली को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रदेश की सरकार तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार के दीपोत्सव में पच्चीस लाख दिए जलाकर सरकार गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली है। अयोध्या नोडल अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

नोडल अधिकारी ने क्या कहा ?

अयोध्या में दीपोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या नगरी में ये पहला दीपोत्सव होगा। इस वर्ष जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है वो 25 लाख दीयों को प्रज्जवलित करने का लक्ष्य है। अभी तक 55 घाटों का चयन और उनकी मैपिंग की जा चुकी है। वर्त्तमान में उन घाटों के लिए मार्किंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसमें 16 क्रॉस 16 के हमारे दिए सजाये जायेंगे। इसमें दो से ढाई फीट की जो जगह बनेगी उसमे हम अपना मूवमेंट करेंगे।

25 लाख दिए जलाये जाएंगे

नोडल अधिकारी ने बताया अभी हमारे पास आज की तिथी तक 20 लाख दिए प्राप्त हो चुके हैं। वेंडर जिसे ई-टेंडर के माध्यम से टेंडर प्राप्त हुआ था उन्होंने सपप्लू शुरू कर दी है। अयोध्या के स्टोर में हमारे पास 20 लाख दीपक प्राप्त हो चुके हैं। 25 लाख के टारगेट को पूरा करने के लिए अबकी चार स्थान का चयन निश्चित किया गया है।

यह भी पढ़ें: जानें इस बार के देव दिवाली में क्या होगा खास ? पर्यटन अधिकारी ने दी जानकारी 

घाटों का हुआ चयन 

नोडल अधिकारी ने बताया इसमें तीन स्थान कॉमन है जो हर वर्ष रहते हैं पिछले वर्ष भी थे। इस बार एक स्थान नया है भजन संध्या स्थल। राम की पैड़ी, विस्तारित राम की पैड़ी और चैधरी चरण सिंह घाट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में शामिल हैं। भजन संध्या स्थल पर 6 लाख दीयों को प्रज्जवलित करने की योजना है। हम घाटों पर 28 लाख दीयों को जलाने की तैयारी करेंगे। दीयों में तेल भरेंगे उन्हें जलाएंगे ताकि 25 लाख दीयों को जलाने का टारगेट पूरा कर सके। 


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग