
Dev Diwali
Dev Diwali: देव दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रदेश की सरकार देव दिवाली को लेकर विभिन्न योजनाएं बना रही है। इस बार के देव दिवाली भव्य होने वाली है। देव दिवाली पर्यटकों के साथ-साथ काशीवासियों के लिए भी खास बनने वाली है।
देव दिवाली को लेकर पर्यटन अधिकारी ने बताया कि देव दिवाली एक ऐसा उत्सव है जिसकी प्रतीक्षा केवल बनारस ही नहीं पूरा देश और प्रदेश करता है। अन्य प्रदेशों के पर्यटक भी इसे देखने के लिए आते हैं। देव दिवाली एक बहुत ही महत्वूर्ण पर्व है।
इस बार पर्यटन विभाग के माध्यम से जो कार्यक्रम कराया जाना है उसमे लेजर शो जिसको प्रोजेक्शन मैपिंग कहते हैं वो होगा चेत सिंह घाट पर होगा। अंतर्राष्टीय फायर क्रैकर शो का आयोजन होगा जो बहुत ही भव्य और बहुत ही पसंद किया जाता है। घाटों पर दीपक का प्रज्वलन होगा। गंगा नदी के उसपार रेतीले इलाके को लाइट से सजाया जायेगा।
इस बार पिछले बार से भी ज्यादा पर्यटक आने वाले हैं। पिछले बार भी लेज़र शो हुआ था लेकिन इस बार का लेज़र शो बहुत ही नायाब और अनोखा है। पर्यटन विभाग के हेड ऑफिस से इसका टेंडर किया गया था। लेजर शो के लिए फर्म का चयन कर लिया गया है। माँ गंगा और शिव जी के थीम पर इस बार का लेजर शो होने वाला है।
Updated on:
10 Oct 2024 08:52 pm
Published on:
10 Oct 2024 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
