अयोध्या

‘घर ले चलता हूं, मैं आपको पत्नी बना लूंगा’, अयोध्या के कथावाचक पवन देव की महिला से चंपारण में हुई थी पहली मुलाकात

Kathavachak Pawan Dev Maharaj Case Update: 'कथा से शुरू हुई पहचान कैसे पहुंची दुष्कर्म और फर्जी शादी के आरोपों तक? पवन देव महाराज पर लगे गंभीर आरोपों के बीच पीड़िता के भाई के बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

2 min read
Jun 08, 2026
Pawan Dev Maharaj, Ayodhya Kathavachak Case
अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज | फोटो सोर्स- patrika.com

Kathavachak Pawan Dev Maharaj Case Update: अयोध्या के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज कानूनी विवाद में फंस गए हैं। बिहार के सीवान की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कथा के मंच से शुरू हुई थी जान-पहचान

महिला के मुताबिक, उसकी मुलाकात पवन देव महाराज से बिहार के चंपारण में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम (कथा) के दौरान हुई थी। परिचय होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गई। महिला का आरोप है कि कथावाचक ने उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी का भरोसा देकर उसे और उसके बेटे को अपने साथ अयोध्या ले आए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शांत करा दिया।

'घर ले आया, दुष्कर्म किया और फिर की फर्जी शादी'

पीड़ित महिला के मुताबिक, मंदिर में विवाह संपन्न होने के बाद वह आरोपी के साथ रहने लगी। इसी बीच कथावाचक ने उससे कहा कि मैं आपको अपने घर ले चलता हूं, आपको अपनी पत्नी बना लूंगा, आपको यहां रहने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वह मुझे अपने घर ले गया। वहां उसके परिवार के सदस्य उसकी माता, भाई आनंद मिश्रा और पिता रमाकांत शास्त्री भी थे। वहां आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और धोखाधड़ी से फर्जी शादी रचाई।

नौकरी के पैसे और गहने हड़पने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि वह कामकाजी महिला थी और पति मानकर उसने कथावाचक की आर्थिक रूप से भी बहुत मदद की। महिला बताती है कि जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी, मैं दे देती थी। हद तो तब हो गई जब वो और उसके पिता मेरे घर से कपड़े और करीब 10 लाख रुपये के कीमती जेवर-सामान अपने साथ ले गए और वापस नहीं किए। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने अपने हक के लिए आवाज उठाई तो उसे अयोध्या आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

सगे भाई ने ही बहन के ऊपर उठाए सवाल, आया नया मोड़

इस पूरे मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि पीड़िता के भाई ने अपनी ही बहन के आरोपों को संदिग्ध बता दिया। भाई का कहना है कि उनका परिवार महिला के इन दावों से सहमत नहीं है। भाई ने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि आरोपी पवन देव महाराज अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के मलेथू कनक गांव के रहने वाले हैं। मामले की अयोध्या पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सबूतों की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
08 Jun 2026 05:28 pm
Published on:
08 Jun 2026 05:03 pm
Also Read
View All
कुख्यात अपराधी भानू प्रताप की खौफनाक वारदातें जिनसे कांपता था पूर्वांचल! रंगदारी समेत 40 से ज्यादा हैं मुकदमे

राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासत तेज, जानिए अखिलेश यादव के आरोप और चंपत राय का पलटवार

Ayodhya Bhanu Pratap Encounter Case: कौन हैं IPS अमिताभ यश ADG लॉ एंड ऑर्डर, जिनकी टीम ने अतीक के बेटे असद को भी किया था ढेर

बुरे फंसे प्रसिद्ध कथावाचक; दर्ज हुई FIR, जानिए कौन हैं पवन देव महाराज? राम मंदिर दर्शन के बहाने महिला के साथ किया दुराचार

कुख्यात अपराधी जिस पर था 1.65 लाख रुपये का इनाम, एनकाउंटर में ढेर; भानु प्रताप सिंह को ढूंढ रही थी 4 जिलों की पुलिस