25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains: 48 घंटे की राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, 27 जुलाई से इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Rains Update: उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मानसून कमजोर रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 जुलाई से गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बलरामपुर समेत पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

UP Rains: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की तेज बारिश के बाद मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई जिलों में केवल हल्की फुहारें और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। विभाग ने सोमवार से 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर हुई हैं। जिसके चलते शनिवार और रविवार को प्रदेश के करीब 50 जिलों में केवल हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल बने रह सकते हैं। लेकिन व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना कम है।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या और आसपास के जिलों में शुक्रवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। कुछ इलाकों में हल्की फुहारें भी पड़ीं। बादलों की मौजूदगी से लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली। लगातार कई दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस किया गया।

48 घंटे में फिर सक्रिय होगा मानसून होगी झमाझम बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अस्थायी रूप से कम हुई हैं। इसकी मुख्य वजह मानसून ट्रफ का दक्षिण की ओर खिसकना और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय तंत्र का कमजोर पड़ना है। इसके कारण मानसूनी सिस्टम का प्रभाव फिलहाल पश्चिम और मध्य भारत की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। अगले 48 घंटे के बाद मानसून फिर से सक्रिय होने लगेगा। सोमवार से लेकर 30 जुलाई तक पूर्वी यूपी के अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती सहित 23 जिलों में जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। धीरे-धीरे यह बारिश पूरे प्रदेश को कबर करेगी।

यहां अचानक मौसम बदलने की संभावना

विभाग ने अयोध्या मंडल सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदल सकता है।

जुलाई के अंतिम दिनों तक तापमान सामान्य से कम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के अंतिम दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जबकि किसानों के लिए भी आने वाले दिनों की बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मानसून