अयोध्या

अयोध्या की रामलीला में लक्ष्मण, परशुराम, केवट राज बनेंगे भाजपा के तीन सांसद, भूमि पूजन हुआ

Ayodhya Ramlila अयोध्या में रामलीला के तीसरे संस्करण का मंचन 25 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को खत्म होगी। इस बार भाजपा के तीन सांसद अयोध्या की रामलीला में रामायण के किरदार से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।  
2 min read
अयोध्या की रामलीला में लक्ष्मण, परशुराम, केवट राज बनेंगे भाजपा के तीन सांसद, भूमि पूजन हुआ
अयोध्या की रामलीला में लक्ष्मण, परशुराम, केवट राज बनेंगे भाजपा के तीन सांसद, भूमि पूजन हुआ

एक बार फिर से राम नगरी अयोध्या में रामलीला खेली जाएगी। सरयू तट स्थित लक्षमण किला के मैदान में रामलीला के लिए आज भूमि पूजन किया गया। इस बार भाजपा के तीन सांसद अयोध्या की रामलीला में रामायण के किरदार से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे। अयोध्या की रामलीला में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लक्ष्मण तो दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी परशुराम व गोरखपुर सांसद रवि किशन केवट राज के किरदार में जान फूंकेंगे। साल 2021 में रवि किशन परशुराम और मनोज तिवारी केवट बने थे। इस बार दोनों के किरदार बदल गए हैं।

रामलीला में बॉलीवुड की रहेगी धूम

अयोध्या में रामलीला के तीसरे संस्करण का मंचन 25 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को खत्म होगी। अयोध्या के रामलीला में बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों की धूम रहेगी। रामलीली में बिंदू दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम व रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे।

भूमि पूजन कराया गया

अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्षमण किला के मैदान में महंत मैथलीरमण शरण व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की उपस्थित में वैदिक ब्राह्मणों ने भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर रामलीला में राम व सीता की भूमिका निभाने वाले राहुल बुच्चार व दीक्षा रैना भी मौजूद रहे। इस बार खास किस्म के एलईडी का प्रयोग किया जाएगा। रामलीला का शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा। साथ ही विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।

साल 2020 में शुरू हुई रामलीला

अयोध्या की रामलीला साल 2020 में शुरू हुई थी, जिसे 16 करोड़ दर्शकों ने देखा था। साल 2021 में 22 करोड़ पहुंचा था।

Published on:
21 Aug 2022 03:49 pm
Also Read
View All
‘मैं तो सावन में भी मछली खाता हूं’, कैबिनेट मंत्री बोले- निषाद जहां रहेगा वहां मछली खाएगा, यह पाप नहीं भोजन है

‘संतों की आवाज दबाने का प्रयास? अयोध्या में चढ़ावे की चोरी पर उठे सवालों से सहमा प्रशासन!’, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

UP Politics: अयोध्या के संत राजू दास के साथ डिबेट में नहीं आएगी कांग्रेस! गाली-गलौज के आरोपों के बाद पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों का अल्टीमेटम: बोले- CBI जांच नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को SC से बड़ी राहत, SC ने दी गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा