अयोध्या

चुनावी समीकरण के बीच अयोध्या में जिलाधिकारी के आवास पर लगे भगवा बोर्ड का बदला रंग, जाने पूरा मामला

अयोध्या जनपद के पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस को बनाया गया है जिलाधिकारी का आवास, जिस पर लगे बोर्ड को बदलने पर उठा मामला

less than 1 minute read
Mar 02, 2022
चुनावी समीकरण के बीच अयोध्या में जिलाधिकारी के आवास पर लगे भगवा बोर्ड का बदला रंग, जाने पूरा मामला

अयोध्या. यूपी में चल रही विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्या को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरसल यह चर्चा जिलाधिकारी के आवास पर लगे बोर्ड को लेकर है। जिसमें भगवा रंग लगे बोर्ड को हरे रंग किये जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

चुनावी समीकरण के बीच बदले रंग पर हड़कंप

यूपी में अभी योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी हुई है। तो वहीं इस चुनाव के बीच अगला सरकार कौन बना रहा है। इस पर सियासत चल रही है। विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। और अभी चरण का मतदान अभी बचा हुआ है। लेकिन इस अयोध्या जनपद के जिलाधिकारी के आवास पर लगे भगवा रंग का बोर्ड आज पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा बोर्ड को हरे रंग का बदल दिया गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस बना है जिलाधिकारी का आवास

अयोध्या जिलाधिकारी के आवास पर लगे बोर्ड का यह मामला है कि जिलाधिकारी का पुराना आवास जर्जर होने के कारण निर्माणाधीन है। और वह अब सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में निवास बनाया गया है। जहां पर पहले उनके पुराने बोर्ड को ही लगा दिया गया था। इसके बाद इस बोर्ड को आज अधिकारियों के द्वारा बदल दिया गया है। अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर दोषी अधिकारियों को फटकार लगाई है। लेकिन इस मामले पर अभी कुछ कहने से मना कर दिया है। उनके मुताबिक इस बदलाव की जानकारी नही दी गई थी।

Published on:
02 Mar 2022 07:46 pm
Also Read
View All