अयोध्या

अयोध्या में BJP के साथ दिखा पूरा विपक्ष, अकेले पड़ गए अखिलेश यादव

अयोध्या जाने वाले नेताओं में BJP, कांग्रेस, BSP, RLD और NDA के सभी सहयोगी दलों के विधायक शामिल हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अकेले पड़ गए हैं।

less than 1 minute read
Feb 11, 2024
congress_joined_hands_with_bjp.jpg

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। इनमें कई एक्टर-एक्ट्रेस और नेता भी शामिल हैं। इसी बीच यूपी विधायक भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल हैं। इस दौरान BJP विधायकों के साथ कांग्रेस, BSP और RLD के विधायक भी मौजूद हैं। केवल समाजवादी पार्टी का कोई विधायक मौजूद नहीं हैं।

बजट सत्र में मिला था निमंत्रण
दरअसल, समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और बाकी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष का अयोध्या जाने वाला निमंत्रण ठुकरा दिया था। यह निमंत्रण बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दिया था। इस पर अखिलेश यादव ने कहा ‘‘हमें भगवान श्री राम बुलाएंगे, तब जायेंगे।’’

अब अयोध्या जाने वाले नेताओं में BJP, कांग्रेस, BSP, RLD और NDA के सभी सहयोगी दलों के विधायक शामिल हैं। अगर आप देखें तो इस मुद्दे पर BJP के साथ सारी विपक्षी पार्टियां साथ आ गई हैं जबकि अखिलेश यादव अकेले पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा के खिलाफ वारंट जारी, आखिर क्या है मामला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज
इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 22 जनवरी को हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला था, आज भी दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ अयोध्या जा रहे हैं।” उनसे जब अखिलेश यादव के अयोध्या ना आने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "सपा सफा हो जाएगी।"

Published on:
11 Feb 2024 01:07 pm