Ayodhya News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेद्र पटेल आज राम नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पर उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंग बली का आर्शीवाद लिया और राम लला के दर्शन किए।
Ayodhya News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अयोध्या पहुंचे। गुजरात सीएम का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क के सामने स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां पर अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया तथा महंत राजू दास ने मुख्यमंत्री को गदा देकर स्वागत किया।
भूपेंद्र चौधरी ने राम लला के किए दर्शन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हनुमान गढ़ी में प्रसाद चढ़ाने के बाद रामलला के दर्शन करने चले गए। वहां पर राम मंदिर निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद मांझा शाहनेवाजपुर में गुजरात भवन के लिए आवंटित भूमि का भी निरीक्षण किया।