श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत गंभीर हो गई है। महंत को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक गई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी अवस्था इस समय 86 साल की है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई है। इसके पहले उनका इलाज ग्वालियर में किया जा रहा था लेकिन खासा सुधार ना होने पर अब उनको लखनऊ में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम की ओर से उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास की उम्र करीब 86 साल है। मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन की मानें तो महंत नृत्य गोपाल दास को 8 सितंबर को शाम 6:30 बजे मेदांता अस्पताल में यूरीनरी की समस्या और भोजन कम लेने की समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।