अयोध्या

Milkipur Upchunav 2025: मतदान से पहले अखिलेश यादव का प्रशासन पर गंभीर आरोप, बताया सभा में देरी का कारण

Milkipur Upchunav 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में मतदान होने से पहले प्रशासन को घेरा है। उनके मुताबिक, उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए प्रशासन ने गलत कोऑर्डिनेट्स दिए। 

2 min read
Feb 04, 2025

Akhilesh Yadav Helicopter: मिल्कीपुर चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में प्रचार के दौरान उनके हेलीकॉप्टर को गलत कोऑर्डिनेट्स दिए गए। इसी वजह से वह सभा में देरी से पहुंचे।

सपा प्रमुख ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "डीएम साहब या जो इंजीनियर साहब हैं, उन्होंने गलत कोऑर्डिनेट्स दिए जिससे हेलीकॉप्टर ना उतर पाए। वो तो हमारे पास गूगल अर्थ की जानकारी थी, जिससे हमने लोकेशन चेक किया। हमने अपने कार्यकर्ताओं से सही कोऑर्डिनेट्स मंगवाए। उसके बाद हम सही जगह पर उतर पाए। सोचिए, जो प्रशासन हमारे हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए गलत कोऑर्डिनेट दे रहा हो तो वह अधिकारी चुनाव में क्या करेंगे?"

अतुल प्रधान ने क्या कहा?

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री, देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर के लिए गलत कोऑर्डिनेट भेजना बहुत गंभीर मामला है। देश के तीसरे सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया की सुरक्षा से खिलवाड़ करना अस्वीकार्य है। यह न केवल अखिलेश यादव के सुरक्षा के लिए खतरे की बात है, बल्कि लोकतंत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की गई है। पार्टी को इस घटना पर उचित कदम उठाना होगा ताकि भविष्य में हमारे नेता के साथ ऐसी घटनाएं ना हों।”

मिल्कीपुर चुनाव 2025 से जुड़ी अन्य खबरें

भाजपा और सपा की तकरार के साथ चुनाव प्रचार थमा

10 फरवरी को निर्वाचन कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 273-मिल्कीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 3,70,829 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,92,984 तथा महिला मतदाता 1,77,838 व तृतीय लिंग के सात मतदाता है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें:

आज मिल्कीपुर में डिंपल यादव और बृजेश पाठक

डिंपल यादव मंडल में पहली बार रोड शो करने आ रही हैं और रोड शो के जरिए मिल्कीपुर की एक लाख 77 हजार 838 महिला वोटरों को रिझाएंगी। डिंपल की कोर कमेटी की मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज, कैराना की सांसद इकरा हसन एवं मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर भी शोभा बढाएंगी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें:

सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या के मिल्कीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार कर करारा जवाब दिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें:

Also Read
View All

अगली खबर