अयोध्या

गाय गोबर से बने दीपों से रोशन होगा गर्भगृह, परिसर में जलाए जाएंगे 25 हजार दीये

राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण स्थल पर 1200 वालंटियर जलाएंगे 25000 दीप

2 min read
Oct 16, 2022
गाय गोबर से बने दीपों से रोशन होगा गर्भगृह, परिसर में जलाए जाएंगे 25 हजार दीये

अयोध्या. छठे दीपोत्सव का आगाज इस वर्ष राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भ ग्रह पर दीप जलाए जाने के साथ शुरू होगा इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 25000 की व्यवस्था तैयार कर रही है। इसके साथ ही भगवान श्री रामलला के अस्थाई गर्भगृह में भी गाय के गोबर से बनी 1100 दीप गाय के ही घी से प्रज्वलित किए जाएंगे। जिसके लिए अस्थाई भवन को भी चित्रों से सजाया जा रहा है।

दीपों से जगमग होगा राम जन्मभूमि परिसर

भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अपने हाथों से रामलला के अस्थाई मंदिर के चबूतरे पर चित्रकारी कर रहे हैं इस बार भी राम जन्मभूमि परिसर में 25000 दीपक जलाए जाएंगे जिस को जलाने के लिए 1200 वालंटियर अवध विश्वविद्यालय के लगाए जाएंगे। रामलला के अस्थाई मंदिर पर और जन्म स्थान यानी कि निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर दीपक जलाए जाएंगे इसके अलावा रामलला के दर्शन मार्गो को भी दीपमाला से सजाया जाएगा भगवान राम लला के अस्थाई मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के पहले दर्शन करेंगे मंदिर में शुद्ध देशी गाय के गोबर से तैयार किए गए दीपक को प्रज्वलित करेंगे. इसके बाद अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज होगा राम की पैड़ी पर 15 लाख दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय के अयोध्या के नाम एक बार फिर विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे।

रामलला के अस्थाई गर्भगृह को सजाये जाने की तैयारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान श्री राम लला जहां विराजमान है वह एक चबूतरा है। अभी सूत्रों पर चारों तरफ से संगमरमर की टाइल्स लगाए गए हैं जिस पर वह विचार आया कि इसे चित्रकार्य से सजाया जाए जिसके लिए अयोध्या का स्थानीय निवासी आशीष मिश्रा सहित उनकी टीम के द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है हम भी इस कार्य में भगवान गणेश के चित्र को सजाते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी तो वही बताया कि राम जन्मभूमि पर इस बार हम लोग 25000 दीपक जलाए जाने की तैयारी की हुई है पूरा परिसर लाइटों से जगमग होगा।

अयोध्या पहुंच गया गाय के गोबर से बनी दीप

तो ही श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि गाय के गोबर से बने दिया आया हुआ है हम लोग इस बार रामलीला के दरबार में भी भगवतीपुर सोमनाथ जाने की तैयारी कर रहे हैं इसलिए इस गाय के गोबर से बने दीप को जलाया जाएगा इसके लिए गाय के घी का भी प्रयोग होगा।

Published on:
16 Oct 2022 03:57 pm
Also Read
View All