आजमगढ़

आजमगढ़ को मिली बड़ी सौगात, शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ शहर को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिली है। शहर में 15 किलोमीटर लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण को 1279.13 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत एक फ्लाईओवर, दो इंटरचेंज, सर्विस रोड तथा दोनों ओर स्लिप रोड का निर्माण किया […]

less than 1 minute read
Jan 31, 2026
Azamgarh news,Pic- Patrika

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ शहर को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिली है। शहर में 15 किलोमीटर लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण को 1279.13 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है।


इस परियोजना के तहत एक फ्लाईओवर, दो इंटरचेंज, सर्विस रोड तथा दोनों ओर स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। बाईपास के पूरा होने पर यह आज़मगढ़ में एक निरंतर रिंग रोड के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी पूरी होगी।
यह बाईपास पश्चिमी छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और पूर्वी छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-128B व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा, जिससे बिना रुकावट आवागमन संभव हो सकेगा। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और आज़मगढ़ शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस बाईपास के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

Also Read
View All

अगली खबर