चुनाव के बाद यूपी में तबादलों का दौर जारी है। बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इसी क्रम में एसपी अनुराग आर्य का तबादला एसएसपी बरेली के स्थान पर दिया गया है। वहीं हेमराज मीणा को आजमगढ़ के नए एसपी की कमान सौंपी गई है।वहीं आईपीएस […]
चुनाव के बाद यूपी में तबादलों का दौर जारी है। बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इसी क्रम में एसपी अनुराग आर्य का तबादला एसएसपी बरेली के स्थान पर दिया गया है। वहीं हेमराज मीणा को आजमगढ़ के नए एसपी की कमान सौंपी गई है।
वहीं आईपीएस वैभव कृष्ण द्वारा आजमगढ़ परिक्षेत्र,आजमगढ़ का पदभार ग्रहण किया गया। आपको बता दें कि शासन द्वारा सोमवार की सुबह दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जिसमें आजमगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ईओडब्लू के पद पर तैनाती मिली। इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ वैभव कृष्णा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ बनाया गया।