आजमगढ़

Azamgarh News: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला, 3 नामजद सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गांव निवासी व मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के ही राणा पुत्र ज्ञानप्रकाश सिंह, दिनेश पुत्र स्व. मारकंडे सिंह, सचिन सिंह पुत्र गुलाब सिंह और चार अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश व राजनीतिक द्वेष के चलते उन पर हमला किया।

less than 1 minute read
Sep 21, 2025
Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh Crime: आज़मगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी व मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के ही राणा पुत्र ज्ञानप्रकाश सिंह, दिनेश पुत्र स्व. मारकंडे सिंह, सचिन सिंह पुत्र गुलाब सिंह और चार अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश व राजनीतिक द्वेष के चलते उन पर हमला किया।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर की रात करीब 9 बजे यशवंत शर्मा शौरभ सिंह उर्फ बीनू सिंह के घर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्या पाठशाला के पास अपाचे बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। गोली न लगने पर हमलावरों ने उनका गला दबाया और पिस्टल की बट व लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल यशवंत शर्मा बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल आज़मगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल यशवंत शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़ित की तहरीर पर राणा, दिनेश, सचिन सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Published on:
21 Sept 2025 09:14 am
Also Read
View All