आजमगढ़

Azamgarh News: फर्जी नियुक्ति में शिक्षा अधिकारियों पर गिरी गाज, एडी बेसिक,और बीएसए समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराजगंज ब्लॉक के परमा देवी बालिका जूनियर हाईस्कूल में फर्जी नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई तय हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस प्रकरण में एडी बेसिक, बीएसए, पूर्व बीएसए, पूर्व वित्त एवं लेखा अधिकारी समेत 15 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Sep 02, 2025
Azamgarh news
oplus_2

School News: आजमगढ़ के महाराजगंज ब्लॉक के परमा देवी बालिका जूनियर हाईस्कूल में फर्जी नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई तय हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस प्रकरण में एडी बेसिक, बीएसए, पूर्व बीएसए, पूर्व वित्त एवं लेखा अधिकारी समेत 15 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में पांच शिक्षिकाओं की फर्जी नियुक्ति प्रबंधक की मिलीभगत से की गई थी। मामले की शिकायत पर 2022 में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने जांच की और नियुक्तियों को अवैध ठहराया। इसके बाद मार्च 2025 में बीएसए राजीव पाठक ने पांच शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधक और एडी बेसिक के Exact मुकदमा दर्ज कराया था।

BSA ने लिया था एक्शन

बीएसए ने शिक्षिकाओं को विद्यालय आने से रोक दिया था, लेकिन उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने रोक के आदेश पर स्थगन जारी कर दिया था।

इधर शासन स्तर पर हुई समीक्षा में पाया गया कि मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस पर निदेशक ने एडी मनोज मिश्र, बीएसए राजीव पाठक, पूर्व बीएसए समीर अजय कुमार, तत्कालीन बीएसए सुरेंद्र प्रसाद, तत्कालीन लेखाधिकारी वर्णलाल, वरिष्ठ सहायक रमेश यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा शिक्षिकाएं—नमिता जायसवाल, चंदा शुक्ला, उर्मिला यादव, वंदना यादव, सुमन यादव और विद्यालय प्रबंधक जय किशन लाल गुप्ता पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Updated on:
02 Sept 2025 10:36 pm
Published on:
02 Sept 2025 10:36 pm