Azamgarh News: अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा सातवीं शादी की तैयारी किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में उसके नाबालिग बेटे ने थाने में शिकायत देकर शादी रुकवाने और मामले की जांच की मांग की है। बेटे का […]
Azamgarh News: अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा सातवीं शादी की तैयारी किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में उसके नाबालिग बेटे ने थाने में शिकायत देकर शादी रुकवाने और मामले की जांच की मांग की है।
बेटे का आरोप है कि उसके पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी कर रहे हैं। उसने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी। इससे पहले वह दो और शादियां कर चुके थे, जबकि बाद में भी कई बार विवाह किया गया। बेटे के मुताबिक वर्ष 2024 में उसके पिता ने छठवीं शादी की थी।
उसका कहना है कि छठी पत्नी कुछ समय तक साथ रहने के बाद जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। जब पिता ने जमीन नाम करने से मना कर दिया तो उन्होंने जेवर की मांग की। जेवर न मिलने पर वह कहीं और चली गईं।
नाबालिग बेटे ने आरोप लगाया है कि अब उसके पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं और शादी के नाम पर बची हुई जमीन बेचने की योजना बना रहे हैं। बेटे के अनुसार इसके लिए उसके पिता ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिया है। उसने यह भी बताया कि पिता पहले ही आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं और कर्ज भी कई बार चुका चुके हैं।
मामले को लेकर अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास भी किया जाएगा।