9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: ओमप्रकाश राजभर पर शिवपाल सिंह यादव का पलटवार, बोले आज जिस स्थिति में हैं वो सपा की देन, 2027 में पता चल जाएगा

UP Politics News: आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वे जिस राजनीतिक स्थिति में हैं, उसमें समाजवादी पार्टी की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजभर आज विधायक हैं तो उसमें भी सपा का योगदान […]

2 min read
Google source verification

UP Politics News: आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वे जिस राजनीतिक स्थिति में हैं, उसमें समाजवादी पार्टी की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजभर आज विधायक हैं तो उसमें भी सपा का योगदान रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सब कुछ स्पष्ट कर देगी।


शिवपाल यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं और आने वाले चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।


अपने संबोधन में शिवपाल यादव ने एक अन्य मुद्दे पर भी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शंकराचार्य के खिलाफ भाजपा सरकार ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी राजनीतिक दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है।

नीतीश कुमार पर आया शिवपाल का बयान


बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शिवपाल ने नीतीश कुमार का भी जिक्र किया। शिवपाल यादव ने कहा कि कभी समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि दो बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा भी हुई थी, लेकिन वह राज्यसभा की राजनीति में ही संतुष्ट हो गए।
समाजवादी पार्टी के नेता ने अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के बीच सरकार की नीतियों और सपा की नीतियों के बारे में जानकारी दें।
आजमगढ़ में शिवपाल यादव के इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।