6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: कार और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 घायल, 3 की हालत गंभीर

आजमगढ़ जिले में लालगंज–भीरा मार्ग पर गुरुवार को एक कार और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

आजमगढ़ जिले में लालगंज–भीरा मार्ग पर गुरुवार को एक कार और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


कार में सवार घायल रोहित उर्फ राहुल गुप्ता (30) पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी ठेकमा थाना बरदह, अजीत (30) निवासी आजमगढ़ और अभिजीत (18) पुत्र सुनील निवासी आजमगढ़ को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।


वहीं स्कॉर्पियो चालक गणेश राय (52) पुत्र शिवशंकर निवासी माधोपुर धारंग, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।