
आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रात में अचानक घर से गायब हो गई और सुबह करीब 4:00 के आसपास कुछ लोग आए और घर के बाहर लड़की को फेंककर चले गए। पिता ने आरोप लगाया है कि जिसने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था उसी ने उसकी हत्या की है।
अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने बताया कि गांव के ही दिलीप कुमार ने उनकी बेटी के साथ 2023 में दुष्कर्म किया था। उस समय उनकी बेटी नाबालिक थी जिसका मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रहा है और 4 मार्च को कोर्ट में अंतिम सुनवाई होनी थी। होली के कारण यह सुनवाई अब 6 मार्च को की जानी थी।
मृतका के पिता ने बताया कि बीती रात उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी और सुबह करीब 4:00 के आसपास कुछ लोग आए और उनकी बेटी को उसके घर के पास फेंक कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वारदात की जगह पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल और संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिला है।
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
Published on:
05 Mar 2026 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
