
Azamgarh news, Pic- Patrika
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इब्राहिमपुर गांव के समीप लखनऊ–बलिया राजमार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के सूक्खीपुर गांव निवासी समीर (20) पुत्र नसीम और आकिब (19) पुत्र नसीर अहमद बाइक से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इब्राहिमपुर के पास सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकिब की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि दोनों छात्र रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज, गनवारा माहुल में कक्षा 10 के विद्यार्थी थे। उनका परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज, अम्बारी में निर्धारित था। शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए दोनों घर से निकले थे।
समीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। उसके पिता सऊदी अरब में रहकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही
Published on:
27 Feb 2026 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
