25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में ₹50 हजार का इनामी ‘लम्बू’ मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाश फरार

आजमगढ़ में शातिर गो तस्कर और ₹50 हजार के इनामी बदमाश नसीम ऊर्फ लम्बू से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें नसीम पुलिस की गोली से घायल हुआ है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में ₹50000 का इनामी गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। आरोपी तस्कर की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी।

छैला इनार तिराहे के पास हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, कोटला निवासी शातिर गो तस्कर नसीम ऊर्फ लम्बू और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नसीम पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस को सूचना मिली थी कि नसीम अपने साथियों के साथ बड़ेला ताल की ओर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी की।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर तीन लोगों को आते देखा। इसके बाद रुकने का इशारा किया। हड़बड़ी में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनो सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में नसीम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया है कि नसीम उर्फ लम्बू शातिर किस्म का अपराधी है और हिस्ट्रीशीटर भी है। नसीम को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बराबर हुई है। वहीं, इसके साथी फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।