
CG Accident News: कार्यक्रम में जा रहे दादा-पोता बने सड़क दुर्घटना का शिकार, 12 साल के बच्चे की मौत(photo-patrika)
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सुमित गौड़ और उनके भाई शुभम गौड़, पुत्र बुद्धू गौड़, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी आवश्यक कार्य से कानपुर गए थे और रविवार को बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात अधिक हो जाने के कारण दृश्यता कम थी। जैसे ही वे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 134 किलोमीटर बिंदु के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को तत्काल वीर सिंहपुर स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।
अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
24 Feb 2026 06:36 pm
