
आजमगढ: जौनपुर कचहरी परिसर और पुलिस लाइन में धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया है और इस दौरान वह आईपी एड्रेस बदलकर ईमेल के जरिए धमकी दे रहा था।
प्रेमिका के मंगेतर को फंसाना था लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, विशाल नामक शख्स को यूपी एटीएस की टीम ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विशाल अपनी प्रेमिका के कहीं और शादी तय हो जाने की वजह से नाराज चल रहा था और प्रेमिका के मंगेतर को फसाने के लिए उसने जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को उड़ाने की धमकी दी थी।
लोकेशन बदलकर भेजा था ईमेल
यूपी एटीएस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विशाल वीपीएन के पेड वर्जन का इस्तेमाल कर रहा था और इसके जरिए लोकेशन बदल-बदल कर ईमेल भेज रहा था। यूपी एटीएस को सर्विलांस के जरिए आरोपी के लोकेशन की सूचना मिली और उसे गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हुए बरामद
यूपी एटीएस की जांच में उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और सोशल मीडिया अकाउंट होने की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही आरोपी के ईमेल अकाउंट को खंगालने के बाद उसमें कई अन्य स्थानों को उड़ाने की धमकी देने की जानकारी ड्राफ्ट में सेव होने की जानकारी भी मिली है। फिलहाल, एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे गहनता से पूछताछ जारी है।
Published on:
22 Feb 2026 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
