21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: सांड से टकराया ई रिक्शा, ड्राइवर की मौत

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा और सांड के बीच हुई टक्कर में चालक की जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।मृतक की पहचान आराजी देवारा […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news, Pic- Patrika

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा और सांड के बीच हुई टक्कर में चालक की जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतक की पहचान आराजी देवारा करकिया साढू का पूरा गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेश राम पुत्र परसु राम के रूप में हुई है। सुरेश राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और रोज की तरह शुक्रवार को भी सवारियां छोड़कर घर लौट रहे थे।


बताया जा रहा है कि रात करीब 7:30 बजे जैसे ही उनका ई-रिक्शा फरीदपुर मोड़ के पास पहुंचा, अचानक सामने आए सांड से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेश राम अपने पीछे पत्नी फूला देवी और छह बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पुत्र अमन कुमार तथा पुत्रियां डिंपल, संजू, मंजू, अंशिका और गुड्डी शामिल हैं। परिवार के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।