21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही, सामाजिक विज्ञान की जगह खुल गया इंटरमीडिएट संस्कृत का पेपर, एफ आई आर दर्ज

UP Board Exam: यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान मेंहनगर क्षेत्र स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज, सिंहपुर सरैया में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक द्वारा इंटरमीडिएट कक्षा का संस्कृत प्रश्नपत्र खोल दिया गया। घटना से […]

less than 1 minute read
Google source verification
bijnor up board exam 119 centers 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बिजनौर में अलर्ट

UP Board Exam: यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान मेंहनगर क्षेत्र स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज, सिंहपुर सरैया में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक द्वारा इंटरमीडिएट कक्षा का संस्कृत प्रश्नपत्र खोल दिया गया। घटना से परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया के दौरान विषय और कक्षा का मिलान ठीक से नहीं किया गया। परिणामस्वरूप हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान परीक्षा की जगह इंटरमीडिएट संस्कृत का प्रश्नपत्र खोल दिया गया। हालांकि समय रहते त्रुटि का पता चल गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) तत्काल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित कर्मियों से पूछताछ की तथा परीक्षा से जुड़े अभिलेखों की जांच की। प्रथम दृष्टया इसे बड़ी प्रशासनिक चूक माना जा रहा है।
डीआईओएस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाए। साथ ही पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल परीक्षा को नियमानुसार संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।