5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: मातम में बदलीं होली की खुशियां, दो किशोरियों की डूबने से हुई मौत

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई, जिससे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अंशिका (14) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी (18) पुत्री राजेश यादव […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh news

oplus_2

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई, जिससे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अंशिका (14) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी (18) पुत्री राजेश यादव होली खेलने के बाद गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों को जब तक इसकी जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी।


ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों युवतियों की मौत डूबने से हुई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।