
आरोपी गो-तस्कर pc- patrika
आजमगढ़: अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 4 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से 2 तस्कर घायल हुए हैं। वहीं, एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस को इस दौरान अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आवारा पशुओं की तस्करी करते थे। वहीं, 3 आरोपी प्रतिबंधित मांस के अवशेष मिलने के मामले में वांछित थे।
निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर और हिस्ट्रीसीटर मेराज गिरफ्तार हुआ है। मेराज के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है। मेराज पर गैंगस्टर एक्ट सहित 17 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। मुठभेड़ की इस घटना में उसका साथी नासिर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया है। आरोप है कि मेराज आवारा घूम रहे पशुओं की तस्करी करता था।
दूसरी मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कौड़िया गांव में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में आरोपी मोहम्मद आमिर और उसके तीन साथी गिरफ्तार हुए हैं। आमिर के पैर में भी पुलिस ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी के रोकने के दौरान उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से भी 315 बोर का एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस चपड़ बरामद हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद आमिर के साथ साकिब और यूसुफ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आवारा पशुओं को पकड़कर उनका वध करते और मांस की बिक्री करते थे। पुलिस को सूचना मिली कि तीनों मुदियार गांव की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और मुठभेड़ की घटना में आमिर के पैर में गोली लगी, जिके बाद उसके दो साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
Published on:
05 Mar 2026 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
