आजमगढ़

Azamgarh News: पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, स्थिति गंभीर

मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक जावेद ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई।

less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Azamgarh news

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक जावेद ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

माता पिता गए थे बाजार तभी हुई दुर्घटना


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम बच्ची के माता-पिता बाजार गए थे। इसी दौरान आरोपी जावेद ने घर में अकेली बच्ची को देखकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। माता-पिता के लौटने पर बच्ची की हालत देखकर वे स्तब्ध रह गए और तुरंत उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी।


थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर