आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया ब्लॉक में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत सोनकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान पंचायत सहायक चंद्रेश यादव को भी हिरासत में लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशिकांत […]

less than 1 minute read
Mar 25, 2026
Azamgarh news, Pic- patrika

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया ब्लॉक में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत सोनकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान पंचायत सहायक चंद्रेश यादव को भी हिरासत में लिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशिकांत सोनकर वर्तमान में बछऊरखुर्द और दान शनिचरा समेत कई ग्राम सभाओं का कार्य देख रहे थे। उन्होंने बनकटा चौक स्थित एक निजी कमरे को अपने कार्यालय के रूप में उपयोग कर रखा था। यहीं पर एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे छापेमारी की और उन्हें 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि यह मामला हरैया ब्लॉक के पूरा बाल नारायण गांव के पूर्व प्रधान अमित कुमार यादव से जुड़ा है। वर्ष 2021 का लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि इस भुगतान को जारी करने के बदले ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत सहायक द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।


पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एंटी करप्शन टीम द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर