आजमगढ़

Azamgarh News: पुलिस ने अब तक बरामद किए 3 करोड़ 28 लाख के फोन

मई में पुलिस ने 114 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 28 लाख रुपये) बरामद किए, जिन्हें रविवार, 08 जून को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा।

less than 1 minute read
Jun 08, 2025
Azamgarh news

Police News: आजमगढ़ पुलिस ने अब तक 3 करोड़ 28 लाख के एंड्रॉयड फोन बरामद करके उनके मालिकों को सौंपे। जनपद के पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

मई में पुलिस ने 114 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 28 लाख रुपये) बरामद किए, जिन्हें रविवार, 08 जून को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरवरी 2024 से शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 1775 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इसमें वर्ष 2025 में 550 फोन शामिल हैं। गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी द्वारा इन फोनों की बरामदगी की

Also Read
View All

अगली खबर