आजमगढ़

Azamgarh News: तीन बच्चों की मां से प्रेम करना पड़ा महंगा, पति ने प्रेमी को मारी गोली

Murder News: आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वैसाडीह स्थित अमृत सरोवर के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडरा निवासी राकेश (28) पुत्र लालबहादुर का आखुपुर कतरा […]

2 min read
Apr 19, 2026
Azamgarh news, Pic- patrika

Murder News: आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वैसाडीह स्थित अमृत सरोवर के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडरा निवासी राकेश (28) पुत्र लालबहादुर का आखुपुर कतरा कोटिया निवासी अंजली चौहान से प्रेम संबंध था। अंजली की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेन मौली गांव निवासी केशरी चौहान से हुई है। बताया जा रहा है कि अंजली शनिवार को अपने मायके से राकेश के साथ बाइक से फूलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वैसाडीह गांव के बाहर पंचायत भवन के पास अमृत सरोवर के निकट पीछे से पहुंचे अंजली के पति केशरी चौहान ने दोनों को रोक लिया।

गाली गलौच के बीच चली गोली

आरोप है कि गाली-गलौज के बाद हाथापाई हुई, जिसके दौरान केशरी ने राकेश पर फायरिंग कर दी। गोली राकेश के दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी। घटना के बाद राकेश और अंजली मौके से शोर मचाते हुए भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घायल राकेश टाइल्स लगाने का काम करता है। उसने बताया कि अंजली के भाई के साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि अंजली का पति उसके साथ मारपीट करता था और दो दिन पहले भी उसने उसे पीटा था, जिसके इलाज के लिए वह उसे ले जा रहा था।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अवैध संबंधों की चर्चा पहले से थी। आरोपी पति के आपराधिक प्रवृत्ति का होने और हाल ही में जेल से छूटने की भी बात सामने आई है।
प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने बताया कि घायल के परिजनों को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Published on:
19 Apr 2026 12:07 pm
Also Read
View All