17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांग रहे थे 1 लाख

UP Police: आजमगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गागेपुर गांव निवासी […]

less than 1 minute read
Google source verification

UP Police: आजमगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गागेपुर गांव निवासी अवनीश राय की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने एंटी करप्शन यूनिट को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दरोगा अभिषेक सिंह एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित का कहना था कि आरोपी लगातार उन पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए गए और तय योजना के तहत दरोगा के पास भेजा गया। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर ने रुपये लिए, पहले से मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर पहले भी रिश्वतखोरी के आरोप लगते रहे हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं।
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इससे आम जनता में कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली के प्रति भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद है।