6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर से आजमगढ़ आया चर्चे में, आतंकवाद से जुड़ा नाम, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिसा और बिहार से आतंकी घटना की साजिश रच रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बातचीत किया करते थे। इनमें से एक आरोपी आजमगढ़ का रहने वाला है...

2 min read
Google source verification

Pc- Jignesh(X account)

आजमगढ़: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने देश के 3 राज्यों से ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो आतंकी गतिविधियों की तैयारी में जुटे थे। उनमें से पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मूल निवासी है, जिसके बाद एक बार फिर से आजमगढ़ का नाम आतंकवाद से जुड़ गया है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन राज्यों से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिसा और बिहार से आतंकी घटना की साजिश रच रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बातचीत किया करते थे। आरोप है कि पकड़े गए चारों आरोपी युवाओं को इस ग्रुप में जोड़ते थे और उन्हें कट्टरपंथ की विचारधारा समझाते थे।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पकड़े गए दो आरोपी आईडी बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे और इसके लिए उन्होंने बाकायदा सामान भी जुटा लिए थे। आरोपियों ने मार्केट से कील, डिब्बे, वायरिंग इत्यादि जुटाए थे और एक खिलौना कार भी खरीदा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसी कार को IED के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे।

आजमगढ़ का मूल निवासी है एक आरोपी

पुलिस ने इस मामले में मोसाइब अहमद उर्फ सोनू को महाराष्ट्र के ठाणे से, मोहम्मद हम्माद को मुंबई से, शेख इमरान को उड़ीसा के भुवनेश्वर से और मोहम्मद सोहेल को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोसाइब अहमद मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और ठाणे में रहकर वह नौकरी करता था। आरोपी ने दसवीं तक पढ़ाई की है और वेल्डिंग और मैकेनिक का काम किया करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि यह ऑनलाइन ग्रुप में जुड़ा हुआ था, जिसमें लश्कर और जिहाद की चर्चा होती थी।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके डिजिटल उपकरणों, चैट्स और नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो इस पूरे मॉड्यूल के पीछे और भी लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी मैकेनिक, प्लंबर, सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के पेशे से जुड़े हुए थे।