19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर गरजी आजमगढ़ पुलिस की बंदूक, अलग-अलग हुई मुठभेड़ में 2 को लगी गोली

जहानागंज और फूलपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

2 min read
Google source verification
jhunjhunu elderly couple suicide swami sehi village surajgarh

फोटो पत्रिका

आजमगढ़: जहानागंज और फूलपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली मार कर उन्हें पकड़ा गया है।

भोरमऊ पुलिया से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को भोरमऊ पुलिया के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर केसरी चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जब पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान बाइक पर सवार आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी केसरी चौहान हत्या के प्रयास, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में वांछित था। उसके ऊपर कई राज्यों के विभिन्न थानों में 14 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस में घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र में मार्च महीने के दौरान पीजीआई चक्रपाणपुर परिसर स्थित आवासों में चोरी की कई घटनाएं घटी थी। इस दौरान चोरों ने बंद घरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर, नकदी और लाइसेंसी रिवाल्वर को भी चुरा लिया था, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गंभीरवन इलाके से चोर गिरोह का सदस्य अरेस्ट

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोर गिरोह का एक सदस्य गंभीरवन इलाके में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया और उसे रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश के धार जिले का निवासी संजय भील उर्फ संजू है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा खाली व खोखा कारतूस, सोने की सिल्ली, चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए माल की कीमत करीब 6.5 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी चोर गिरोह का एक सदस्य है जिसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गिरोह के साथ मिलकर कई राज्यों में सरकारी संस्थाओं और आवासीय परिसरों में चोरी की थी। उसने बताया कि पहले वह इलाकों की रेकी करते थे और मौका देखते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपी ने बताया है की चोरी के जेवर को पिघला कर वे सोने और चांदी के बिस्किट बना दिया करते थे। फिलहाल, घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।