आजमगढ़

Azamgarh News: ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

भोरमऊ पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाल बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के घर मातम छा गया।

less than 1 minute read
Jun 14, 2025
Azamgarh news, Pic- Patrika

Azamgarh Accident News: शनिवार सुबह करीब आठ बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाल बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के घर मातम छा गया।

मृतक की पहचान खोजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय जोगिंदर पुत्र मानकु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगिंदर पुणे में रहकर काम करता था और हाल ही में अपने गांव लौटा था। हादसे के समय वह फूलपुर से भोर मऊ की ओर बालू लादकर जा रहा था। रास्ते में भोर मऊ नहर के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह इंजन के नीचे दब गया।

स्थानीय लोगों की राहत बचाव

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जोगिंदर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके छह बच्चे – चार बेटियां और दो बेटे – हैं। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांववाले अस्पताल पहुंचे, जहां शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर