आजमगढ़

Azamgarh News: प्रेमी युगल पर गांव वालों ने किया हमला, कोर्ट मैरिज पर बनी बात

मुस्तफाबाद कुजियारी बाजार में रविवार को प्रेमी जोड़े को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। युवती के घरवालों ने युवक अरुण, पुत्र सूबेदार, निवासी बकिया लक्षीरामपुर, की जमकर पिटाई की। देखते ही देखते बाजार में भीड़ इकट्ठा हो गई और हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Sep 16, 2025
शराब कारोबारी गिरफ्तार (photo source- Patrika)

Azamgarh Love Story: आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के काली चौराहा, मुस्तफाबाद कुजियारी बाजार में रविवार को प्रेमी जोड़े को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। युवती के घरवालों ने युवक अरुण, पुत्र सूबेदार, निवासी बकिया लक्षीरामपुर, की जमकर पिटाई की। देखते ही देखते बाजार में भीड़ इकट्ठा हो गई और हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची निजामाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस पूछताछ में युवक अरुण ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से युवती के साथ प्रेम-प्रसंग में है और दोनों के बीच सच्चा प्रेम है। अरुण ने यह भी बताया कि दोनों 24 सितंबर को कोर्ट मैरिज करेंगे। युवक पक्ष ने लिखित समझौता पुलिस को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Published on:
16 Sept 2025 08:10 am
Also Read
View All