आजमगढ़

Azmgarh News: मुख्यमंत्री के आगमन में लापरवाही: हेलीपैड सूची में फर्जी ब्लॉक प्रमुखों के नाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। प्रशासन द्वारा जारी हेलीपैड आगमन सूची में कई ऐसे लोगों के नाम ब्लॉक प्रमुख के रूप में दर्ज कर दिए गए, जो वास्तव में इस पद पर नहीं हैं।

less than 1 minute read
Jul 10, 2025
3 शहरों के अधिकारियों के खिलाफ CM योगी का एक्शन। PC- IANS

Azamgarh news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। प्रशासन द्वारा जारी हेलीपैड आगमन सूची में कई ऐसे लोगों के नाम ब्लॉक प्रमुख के रूप में दर्ज कर दिए गए, जो वास्तव में इस पद पर नहीं हैं। यह लापरवाही अब न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी इस सूची को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा के हस्ताक्षर से जारी की गई इस सूची में कुल 50 लोगों के नाम शामिल थे। हैरानी की बात यह रही कि अजमतगढ़, मार्टीनगंज, हरैया, महराजगंज, बिलरियागंज, तरवां, मिर्जापुर और सठियांव ब्लॉकों के सामने जिन लोगों के नाम दर्ज थे, वे ब्लॉक प्रमुख नहीं थे। नतीजतन, सूची के आधार पर कई गैर-प्रमुख व्यक्ति हेलीपैड तक पहुंच गए और मुख्यमंत्री के स्वागत में भी शामिल हो गए।

जब इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा से बात की गई, तो उन्होंने जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों पर डालते हुए कहा, "हमें जो नाम पार्टी जिम्मेदारों द्वारा उपलब्ध कराए गए, उन्हीं को सूची में शामिल किया गया है।"

इस प्रकरण ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, बल्कि शासन स्तर पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर