27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: 8 मार्च से लापता बीजेपी नेता के पुत्र का नदी में मिला शव, मची सनसनी

Azamgarh news

Azamgarh news, Pic- patrika

आजमगढ़ शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिधारी इलाके के मछली मार्केट के पास तमसा नदी में एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।


मृतक की पहचान नमन प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह सिधारी क्षेत्र का रहने वाला था और कक्षा 11 का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार नमन 8 मार्च से घर से लापता था, जिसके बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे।


मंगलवार को करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।


बताया जा रहा है कि मृतक के पिता राम प्रताप सिंह स्थानीय स्तर पर भाजपा से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहने की बात कर रही

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग