आजमगढ़

युवा सम्मेलन के जरिये विपक्ष को ताकत दिखाएगी भाजपा

नेताओं ने कहा , आजमगढ़ का मान बढ़ाने का काम भाजयुमो साथियों को करना है

less than 1 minute read
युवा सम्मेलन के जरिये विपक्ष को ताकत दिखाएगी भाजपा

आजमगढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें विजय संकल्प युवा सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गयी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र राय व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। क्षेत्रीय मंत्री जितेद्र राय ने कहा कि आगामी समय में लोकसभा चुनाव हैं। इस बीच सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाकर पूरे क्षेत्र में आजमगढ़ का मान बढ़ाने का काम भाजयुमो साथियों को करना है। युवा जोश अपनी पूरी ताकत झोंककर सम्मेलन को यादगार बनाये।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के दम पर ही नरेन्द्र मोदी पीएम अगेन का लक्ष्य विजय संकल्प लक्ष्य पूरा करना हैं। इस सम्मलेन में यूथ का सम्मान होगा जो कमल खिलाने का करेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल को लोकसभा सदर में विजय संकल्प युवा सम्मेलन आयोजन किया गया है। सम्मेलन का संयोजक चन्द्रपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। इन्हीं के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। अंत में सम्मेलन के संयोजक चन्द्रपाल सिंह ने सभी को दायित्व देकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंकज सिंह कौशिक, सदर लोकसभा के प्रवासी डा विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य योगेन्द्र सिंह, नवनीत राय, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य रंजीत वर्मा, एकलव्य पांडेय, जितेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र राय, पप्पू चौहान, दिप्तेश सिंह, धीरज सिंह, रणवीर चौबे, अर्जुन पांडेय, सुखेन्द्र प्रताप सिंह आदि सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Published on:
24 Mar 2019 10:30 pm
Also Read
View All