लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत बच्चों को पिलाये दवा : डीएम

डीएम सहास इलवाई ने पोलिया अभियान की समीक्षा बैठक की कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2016, 9:47 AM IST
Dm Suhas Elwai
Dm Suhas Elwai
आजमगढ़. जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति एवं सघन पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत योजनाओं की बिन्दुवार ओपीडी एवं आईपीडी, एएनसी की गुणवत्ता, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण सेवा, नियमित टीकाकरण, एमसीटीएस पर पंजीयन, आशा योजाना आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी। लक्ष्य पूरा न होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुसार पूर्ति करने का निर्देश दिया।



जिलाधिकारी ने कहा कि जो एमओआईसी योजनाओं में लक्ष्य नहीं प्राप्त करेगें या लापरवाही करेगें उनका वेतन रोकने के साथ-साथ अन्य कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने मुख्य चिक्त्सिधिकारी को समय-समय पर बैठकें करने तथा क्षेत्रों में भ्रमण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर योजनाओं में लाभान्वित होने वालों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण आनलाइन होना चाहिए ताकि कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए 25 सितम्बर को पोलियो बूथ के दिन 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पेलियो की दो बूंद जिन्दगी का पिलाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के केस पाये गये हैं लेकिन भारत वर्ष में पिछले कई वर्षो से पोलियो के केस नहीं पाये गये हैं। एहतियात के तौर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्हांने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मलिन बस्तियों एवं ईट भट्ठों पर विशेष रूप से पोलियो के दो बूंद ड्राप 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलवाने के लिए विशेष सतर्कता वरती जाय। डीएम ने जनपद वासियों से अपील किया है कि इस अभियान की सफलता के लिए अपने आस-पास पड़ोस के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पेलियो की ड्राप पिलवाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके तिवारी ने बताया कि सभी एमओआईसी अपने क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए रैलियां निकालना सुनिश्चित करें। 25 सितम्बर को जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगें और मध्यान्ह भोजन में बच्चों को खीर दी जायेगी।
Published on: