तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक लाख लूटा

पुलिस ने घेरेबंद की, लेकिन नहीं पकड़ में आए बदमाश
less than 1 minute read
Jan 12, 2016
Feature image
आजमगढ़. पवई थाना क्षेत्र के बसहीं पुलिया के पास मंगलवार की अपरान्ह करीब 2.30 बजे सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति को घायल कर 1 लाख रुपया व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेरेबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी श्रीनरायन पुत्र रामचेत का पवई थाना क्षेत्र के मैगना स्थित पीएनबी बैंक में खाता है। मंगलवार की दोपहर उन्होंने अपने खाते से 1 लाख रुपया निकाला और बाइक से घर के लिए रवाना हो गये। अभी वे बसहीं पुलिया के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आये बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर श्रीनरायन को घायल करने के बाद बैग में मौजूद 1 लाख रुपया, मोबाइल फोन व बाइक की चाभी लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने किसी तरह राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है।

Published on:
12 Jan 2016 09:35 pm