24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: पुलिसकर्मियों को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, भोजपुर पुलिस हाई अलर्ट पर

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगातार धमकी भरे कॉल व आपत्तिजनक मैसेज मिल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों में 400 से अधिक कॉल आए हैं, जिनमें अधिकांश नंबर उत्तर प्रदेश के हैं।
2 min read
Google source verification
Bharat Bhushan Tiwari Encounter

फोटो -(AI Generated)

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद शाहपुर पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। घटना को लेकर विवाद गहराने के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगातार धमकी भरे कॉल तथा आपत्तिजनक संदेश मिल रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों में 400 से अधिक धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज प्राप्त हुए हैं। कॉल करने वाले लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। अधिकांश कॉल उत्तर प्रदेश के मोबाइल नंबरों से किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी संदिग्ध नंबरों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम कॉल डिटेल, लोकेशन और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस को धमकी भरे कॉल और मैसेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष और कथित एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है तथा उन्हें जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से इस तरह के फोन लगातार आ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन करीब 400 से अधिक कॉल और मैसेज भोजपुर पुलिस को प्राप्त हो रहे हैं, जो डीएसपी कार्यालयों और वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर भी भेजे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई बार रात के समय भी फोन कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। अधिकांश कॉल यूपी के अलग-अलग नंबरों से आने की बात सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस और साइबर थाना की टीम सक्रिय हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर रही है तथा उनके लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।